2020/11/27

समस्तीपुर रेलमंडल:दौरम मधेपुरा से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस टर्मिनल के चलेगी विशेष गाड़ी

BIHAR-SAMASTIPUR-रेलवे प्रशासन ने छठ महापर्व के उपरान्त होने वाली अतिरिक्त भीड़ को क्लीयर करने के उददेशय से दिनांक 29.11.2020 को समस्तीपुर मंडल के दौरम मधेपुरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच एकतरफा विशेष गाड़ी संख्या 05561 चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पूर्णतः आरक्षित गाड़ी होगी जिसमें शयनयान श्रेणी के 10, एसी/3 के 02, 2एस श्रेणी के 07 तथा 02 जेनरेटर कार सहित 21 कोचों का समायोजन होगा।
 यह गाड़ी दौराम मधेपुरा से दिनांक 29.11.2020 को 09.00 प्रस्थान करेगी तथा सहरसा 09.35/10.00, सिमरी बख्तियारपुर 10.18/10.20,  मानसी 11.10/11.12, खगड़िया 11.28/11.30, हसनपुर रोड 12.08/12.10, समस्तीपुर 13.20/13.25, मुजफ्फरपुर 14.15/14.20, हाजीपुर 15.20/15.25, पाटलीपुत्रा, दीनदयाल उपाध्याय, सतना, जबलपुर, ईटारसी होते हुए दिनांक 30.11.20 को 23.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुँचेगी। इस गाड़ी में यात्रा हेतु अग्रिम आरक्षण अनिवार्य होगा तथा यात्रा के दौरान कोविड-19 के संबंध में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा दिशा-निर्देशें का पालन करना होगा।