2020/11/24

समस्तीपुर में डांसर को बदमाशों ने मारी गोली, आर्केस्ट्रा में स्टेज पर डांस कर रही थी

BIHAR-समस्तीपुर जिले के मोहिउउ्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने तीन राउंड फायिरंग की। इस फायिरंग में एक नर्तक को बांह में गोली लगी है। जख्मी का ईलाज निजी हॉस्पिटल में जारी हैं।पुलिस ने आर्केष्ट्रा कार्यक्रम के आयोजक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान करीब ढाई बजे रात में कुछ शरारती युवक गलत मंशा से ब्यूरी किन्नर नामक नर्तक को खींचकर बाहर ले जाने लगे। इसका विरोध उसके अन्य साथी नर्तकों के द्वारा किया गया। इसी बीच शरारती तत्वों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें ब्यूटी नामक नर्तक के बांह में गोली लग गई। 

इस मामले को दबाने की भरपूर कोशिश हुई। किंतु सूचना पर महुआ एवं अन्य स्थानों से करीब पंद्रह से बीस की संख्या में किन्नर पहुंच गए और थाना पर हंगामा करने लगे। इसके बाद लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी है। जबकि तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर इस घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।