KAIMUR : जिले के मोहनिया में एक प्राइवेट डॉक्टर की गुंडागर्दी सामने आई है, जिसने मरीज के परिजनों के साथ क्लिनिक में मारपीट की है. इस घटना को लेकर मरीज के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने महिला थाने में आवेदन देकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है. परिजन बताते हैं बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए यहां पर लाया था.
मोटी फिस लेकर चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन कर दिया गया. उसके बाद भी परेशानी दूर नहीं हुई तो चिकित्सक से जब संपर्क करने आए तो मारपिट पर उतारू हो गए. मेरे कपड़े भी फाड़ डाले गए. जिसके बाद मैंने थाना को सूचना आवेदन देकर दिया है.
उधर कैमूर सिविल सर्जन डॉ अरुण तिवारी बताते हैं कि मरीज के परिजनों द्वारा यह बात मेरे संज्ञान में नहीं लाया गया है. अगर उनके द्वारा आवेदन दिया जाएगा तो जांच कराकर कार्रवाई होगी. पहले भी अवैध क्लिनिको के खिलाफ छापेमारी कराकर व्यापक पैमाने पर करवाई किया गया था फिर जरूरत अगर महसूस हुई तो फिर करवाई होगी.
Input-first bihar