एसपी कुमार आशीष को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में सीआई अमर प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
शराब बंगाल के सिलिगुडी से समस्तीपुर ले जाया जा रहा था। उसी दौरान डुमरिया ओवर ब्रिज के समीप ट्रक को आते देख पुलिस कर्मियों ने रोका।
जहां ट्रक चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जब वाहन की जांच की गई तो बालू के नीचे शराब का खेप बरामद किया। एसपी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि पकड़े गए। आरोपी मूलविंदर कुमार वैशाली जिले के दाउदनगर का रहने वाला है।
शराब तस्कर बालू के नीचे लकड़ी का बॉक्स बनाकर शराब अंदर छिपा कर रखा था। जांच में कुल 405 कार्टन में 3585 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
उन्होंने कहा कि पूछताछ में चालक ने तस्कर और संबंधित नेटवर्क का नाम किस जगह में शराब की डिलेवरी देनी थी इसका भी खुलासा किया।
एसपी ने कहा कि बरामद शराब में 180 एमएल का 129 कार्टन,375 एमएल का 176 कार्टन,750 एमएल का सौ कार्टन रॉयल्स गोल्ड विस्की अंग्रेजी शराब बरामद किया।
उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपी चालक व अन्य अज्ञात तस्करों पर टाउन थाना में मामला दर्ज कर बुधवार को जेल भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस विशेष नजर रख रही है। उसी दौरान शराब तस्करी पर कार्रवाई की गई है।