इस ट्रेन में अभी सभी बोगी आरक्षित होगी। यात्रियों को कोविड के निर्देशों का पालन करना होगा। रेलवे द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार यह ट्रेन पूर्व में चलने वाली टाटा- छपरा एक्सप्रेस के समय पर चलेगी। इस ट्रेन को अभी 30 नंबर तक चलाने का फैसला लिया गया है।
यह ट्रेन छपरा-सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल झाझा होते हुए टाटा जाएगी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार काे छपरा से 12.35 बजे खुलेगी।