इस अगलगी की घटना में कई मशीन जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी यह बताने से प्लाट में काम कर रहे मजदूर इन्कार कर रहे हैं।
मजदूरों का कहना था कि काम चल रहा था देखते ही देखते एकाएक आग लगी और कुछ ही क्षणों के बाद आग विनाशकारी रूप धारण कर लिया।
अलकतरा की टैंक होने के कारण लोग आग पर काबू पाने का प्रयास भी नहीं कर रहे थे। अगलगी की सूचना दलसिंहसराय फायर बिग्रेड व बिभूतिपुर थाना को दी गई।
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।
आग पर काबू पाया गया। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। कंपनी में काम कर रहे मजदूर व स्थानीय लोगों का कहना था कि किसी भी समय टैंक ब्लास्ट कर सकता है। टैंक ब्लास्ट करने के बाद आग पर काबू पाना और भी मुश्किल हो जाएगा।
फिलहाल इस अगलगी की घटना में कोई जान माल की खतरा अभी तक नहीं बताया गया है। काम कर रहे मजदूर बाल-बाल सुरक्षित बाहर आ गए थे।
आग की लपटें व धुएं को देखकर आसपास के गाव के लोग पहुंचे। लेकिन, सभी लोग घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी से ही देख कर वापस चले गए। लाखों का नुकसान होने की बात बताई जा रही है।