2020/11/25

समस्तीपुर:रोसड़ा में बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा,युवती ने युवक को बताया पति, मामला पहुंचा थाना

BIHAR-SAMASTIPUR- रोसड़ा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जो एक युवती और एक युवक के साथ बीच चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुई।

विवाहिता ने एक युवक को पकड़ कर अपना पति होने का दावा करने लगी। युवक द्वारा लाख इन्कार करने पर भी विवाहिता उसे 4 वर्ष पूर्व गायब हुए अपना पति बता रही थी। हो हल्ला करते हुए अपने मोबाइल में पति की तस्वीर भी दिखा रही थी। 

लोगों की मानें तो तस्वीर से युवक का चेहरा कुछ मिलता जुलता अवश्य था। हो हल्ला की सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस दोनों युवक- युवती को थाना ले आई तथा दोनों के स्वजनों को सत्यापन के लिए रोसड़ा थाना पर बुलाया।
घंटों बाद पहुंचे स्वजनों द्वारा युवक को विवाहिता का पति नहीं रहने की बात बताने पर मामला शांत हुआ। युवक दशरथ कुमार अपने घर मुजफ्फरपुर के ढोली लौट गया। जानकारी के अनुसार दशरथ हसनपुर से अपनी बहन को छठ का प्रसाद देकर बस से वापस लौट रहा था। 

उसी बस से रोसड़ा आयी बिथान की कुआं निवासी विवाहिता ने अचानक गांधी चौक पर युवक को बस से नीचे उतार लिया और अपना पति बताते हुए हंगामा खड़ा कर दी। 

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता और ससुर दोनों को थाना पर बुलाया गया। उक्त दोनों द्वारा युवक को अपना पुत्र या दामाद नहीं होने का सत्यापन के पश्चात दशरथ को घर जाने दिया गया। 

विवाहिता के ससुर ने 4 साल पूर्व अपने पुत्र को घर छोड़कर जाने तथा कुछ माह पूर्व रोसड़ा में ही मिलने का दावा करते हुए घर चलने के जिद पर पुन: भाग जाने की जानकारी दी।