मुंगेर और आसपास के इलाके में एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इसमें लिपि सिंह जदयू के मंत्री शैलेश कुमार के साथ हेलिकॉप्टर में बैठी दिख रही हैं। लेकिन हम यह पुष्टि नहीं करते कि यह तस्वीर कब की है। शैलेश कुमार मुंगेर के जमालपुर से ही जदयू के प्रत्याशी हैं।
लिपि सिंह की इस तरह की तस्वीर पहली बार सामने नही आई है। इससे पहले जब वो एएसपी थी और उन्हें दिल्ली के साकेत कोर्ट से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को वापस लाना था, तब भी कोर्ट जाने के लिए उन्होंने एक जदयू नेता की गाड़ी का इस्तेमाल किया था।
उस घटना की भी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद लिपि सिंह की काफी फजीहत हुई थी। बताया गया कि लिपि के पिता जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह के रसूख की वजह से ये व्यवस्था की गई थी।
अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही लिपि सिंह का प्रोमोशन हुआ था और उन्हे मुंगेर का एसपी बनाया गया था।
INPUT-BHASKER