2020/11/01

समस्तीपुर से देवघर जा रही स्कॉर्पियो ऑटो से टकराई, चार लोग हुए घायल

DESK-बच्चे का मुंडन कराने समस्तीपुर से देवघर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन ऑटो से जा टकराई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।

 बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर निवासी अशोक कुमार अपने पुत्र अरब कुमार के मुंडन के लिए झारखंड के देवघर स्थित बाबा मंदिर जा रहे थे। 

तभी शनिवार की दोपहर खैरा-सोनो मुख्य मार्ग के मांगोबंदर के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ऑटो से स्कार्पियो की टक्कर हो गई। 

इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर निवासी सुमन कुमारी, सिद्धेश्वर सिंह, अमरजीत कुमार घायल हो गया। 

जबकि इस दुर्घटना में ऑटो चालक भी घायल हो गया। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

 घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी के बाद खैरा थाने की पुलिस मौके पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी ।