2020/11/28

प्रेमी युगल पुलिस कर्मियों ने थानेश्वर मंदिर में रचायी शादी, समस्तीपुर जिला पुलिस बल में है दोनों की तैनाती...

BIHAR-SAMASTIPUR- जिला पुलिस बल के एक प्रेमी जोड़े ने शहर के थानेश्वर मंदिर में शादी रचाकर शुक्रवार को एक दूसरे से परिणय सूत्र में बंध गए।

 कई पुलिस कर्मी व अधिकारी इस पल के साक्षी बने और प्रेमी युगल को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। दोनों प्रेमी युगल नवादा जिले के रहने वाले हैं और समस्तीपुर जिला बल में पदस्थापित हैं। 

महिला सिपाही मीरा कुमारी पुलिस कार्यालय में कार्यरत हैं। जबकि सिपाही संदीप कुमार क्यूआरटी का जवान बताया जाता है। 

पहली मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और शादी कर लेने का फैसला लिया। मंदिर में हिंदू रिती रिवाज से दोनों ने शादी रचाई। इस दौरान दोनों परिवार के लोग भी मौजूद रहे।