BIHAR-SAMASTIPUR-खानपुर प्रखंड क्षेत्र की रेबड़ा पंचायत के रामनगर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में अष्टयाम का आयोजन किया गया।
इस अवसर 121 कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह रेबड़ा पोखर से जल भरकर रेबड़ा चौक, राम नगर पासवान चौक होते हुए यज्ञशाला पहुंचते ही राम नाम के जयकारा से गूंज उठा।
शोभायात्रा में स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह भी साथ रही। उन्होंने कहा कि राम नाम का भजन-कीर्तन करने से समाज में शांति एवं सद्भाव के वातावरण का निर्माण होता है। भगवान का भजन करने में आनंद की घोर प्राप्ति होती है।
उन्होंने बताया कि 24 घंटे तक चलने वाले इस यज्ञ में लोगों की भागीदारी एवं आस्था बताती है कि भगवान राम आज भी कितने प्रासंगिक हैं। सनद रहे कि पंडित हरिशंकर झा, बमभोला झा एवं रामशंकर झा के वैदिक उच्चारण से पूरे गांव में भक्ति का माहौल बन गया है।
साथ ही जय सीता राम, सीता राम, सीता राम,जय सीता राम जैसे मंत्रों से लोगों में भगवान के प्रति फिर से आस्था पुनर्जीवित हो उठी।
सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रामजानकी मठ की तरफ पहुंच रही है। कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार महतो, ललिता देवी के अलावा नीलू कुमारी, चंदा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गुंजा कुमारी, भोला पासवान, अविनाश कुमार, नीतीश कुमार आदि कलश यात्रा में शामिल थे।
मौके पर आयोजक मंडल के सदस्य अशोक कुमार राय, डॉ लाल बाबू,उमेश कुमार महतो,डॉ सत्यनारायण महतो,सुंदेश्वर महतो,भूषण कुमार, शंकर पासवान राजन पासवान, सोनू कुमार, अर्जुन कुमार महतो, रामबाबू राय, सुबोध कुमार इसकी सफलता में जुटे रहे।