2020/11/01

पति और बच्चों को छोड़कर आई प्रेमी के पास, प्रेमी ने दे दिया धोखा

DESK-हिमाचल प्रदेश के नाहन में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से धोखा मिलने के बाद पानी की टंकी पर चढ़ गई और इंसाफ की मांग की। यह वायरल वीडियो हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का है। गांव मिश्र वाला की यह घटना है।

महिला 125 फीट ऊंची टंकी चढ़ गई। महिला का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है, उसे इंसाफ चाहिए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को किसी तरह समझा बुझा कर टंकी से उतारा।

महिला का आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें आरोप लगाए हैं कि थाना माजरा से करीब दो किलोमीटर की दूरी और बात्ता पुल क्रॉस करके एक गांव में रहती है।

महिला धौला कुआं के सुधा वाला पुल के नजदीक शिव मंदिर के नजदीक रहने वाले युवक के संपर्क में आई थी। महिला ने 2 बच्चों व पति को छोड़कर युवक के साथ रहने का फैसला लिया था।



अब महिला युवक से अलग रहती है और उनका आरोप है कि युवक ने उनके साथ मारपीट भी की है। वीडियो में महिला का कहना है कि वह मौत को गले लगाने को मजबूर है, जिसका जिम्मेदार युवक होगा।


डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।