जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुनाव को लेकर भारी मात्रा में शराब को एक जगह छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद दारोगा चंद्रभूषण कुमार, गौरव कुमार सदलबल पहुंचकर खोजबीन शुरू की।
इसी दौरान वार्ड संख्या पांच स्थित हनुमान मंदिर से उत्तर दिशा की ओर पीसीसी सड़क के समीप एक अर्द्धनिर्मित मकान से छुपाकर रखे गए विभिन्न ब्रांडों के 50 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की।
वहीं पुलिस को देखते ही गृहस्वामी सह शराब कारोबारी बिदु महतो का पुत्र प्रवीण कुमार फरार हो गया। पुलिस ने जब्त शराब को एक पिकअप की मदद से थाना लेकर पहुंची। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।