BIHAR-MADHEPURA-कोरोना महामारी से बचाव के लिए आहार का भी बहुत महत्वप है। कोरोना से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना और उसे बढ़ाना भी आवश्यरक है। वायरस के संक्रमण से बचने के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है।
भोजन में फल, सब्जियों और सलाद की मात्रा बढ़ाएं-
सिविल सर्जन डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भोजन में फल, सब्जियों और सलाद की मात्रा बढ़ाएं। शरीर में रोग प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने को नियमित आहार में फल और सब्जी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। इसके लिए भोजन के 2 फीसद नियम को अपनाएं तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट ताजे फल और हरी सब्जियों की सलाद जरूर लेनी चाहिए। इससे जरूरत के अनुसार विटामिन सी भी शरीर में चला जाएगा जो किसी भी वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।
आहार लेने के तरीके :
सिविल सर्जन डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि खाली पेट सुबह नाश्ते से पहले, दोपहर और रात्रि के समय भोजन से पहले होता है। इसलिए 1400 ग्राम फल-सब्जी का सेवन नाश्ते, दोपहर या रात्रि के भोजन से पहले ही करना चाहिए।1400 ग्राम फल-सब्जी का सेवन दिन में दो या तीन बार किया जा सकता है। फल-सब्जी लेने के बाद व्यक्ति अपना नियमित भोजन जैसा पहले लेता है, वैसा ही ले । इसमें किसी तरह की कटौती भी बेशक न करे। फलों में कोई भी मौसम के अनुसार मिलने वाले हों और सब्जियों में टमाटर, खीरा, मूली, गाजर या कच्चा पालक हो।
करें ये परहेज :
सिविल सर्जन डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि भोजन में दो चीजों का परहेज करना है। एक तो पशुओं से निकला कोई भी आहार जैसे अंडा, मांस, मछली और फैक्ट्री में बनी चीजें जैसे ब्रेड, बिस्कुट, नमकीन, डिब्बाबंद जूस ग्रहण नहीं करें।
नियम से आहार के फायदे :
- तीन माह तक लगातार फल-सब्जी का सेवन करने पर शरीर में नए रक्त का संचार होने लगता है।
-रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और मधुमेह (शुगर) की बीमारी से छुटकारा मिलने लगती है।
-मोटे व्यक्ति का वजन कम होने लगता है।
-वायरस संक्रमण से बचाव की क्षमता शतप्रतिशत बढ़ती है।
कोविड- 19 के नियमों का पालन निश्चित रूप से करना चाहिए:
-दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखनी चाहिए।
-किसी भी प्रकार से संक्रमित व्यक्ति के आस-पास न जायें।
-हाथों की सफाई नियमित समय के अंतर से करते रहें।
-अपने आस-पास बिना मास्क पहने किसी को आने न दें एवं स्वयं भी मास्क का उपयोग करें।