2020/11/28

कोविड- 19 से बचने के लिए मास्क जरूर पहने- दो गज की शारीरिक दूरी है आवश्यक

BIHAR-SUPAUL -कोविड- 19 वायरस के मामले दिन प्रतिदिन कम होते जा रहें, लेकिन अभी भी खत्म नहीं हुए हैं। जिले में कोविड- 19 से संक्रमण के नये मामले अभी मिल ही रहें है। ऐसे में कहीं से कोविड- 19 नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ सकती है।

कोविड- 19 से बचने के लिए मास्क जरूर पहने
सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मोहन प्रसाद ने कहा कि जिले में कोविड- 19 से संक्रमण के नये मामले कम ही सही किन्तु पाये जा रहे हैं ऐसे में कोविड- 19 के नियमों की कहीं से अनदेखी नहीं की जाए। मास्क अनिवार्य रूप से पहनें, मास्क कोविड- 19 से बचने का पहला हथियार है जो हमें कई अन्य प्रकार के संक्रमणों से भी बचाता है। खासकर इस ठंड में समान्य वायरल संक्रमण को फैलने से भी रोकने में मास्क अपनी अहम भूमिका निभाता है। यदि परिवार में कोई भी व्यक्ति ठंड के समान्य वायरल संक्रमण से ग्रसित हो भी जाए, तो ऐसे में चाहिए कि परिवार के अन्य सदस्य मास्क पहनें एवं कुछ समय के लिए उनसे शारीरिक दूरी बनाये रखें। परिवार के उस संक्रमित व्यक्ति द्वारा उपयोग में लाये जा रहे कपड़े, वर्तनो एवं शौचालय का उपयोग परिवार के अन्य सदस्य नहीं करें। ठंड के इस समान्य वायरस से संक्रमित व्यक्ति यदि तीन से चार दिनों में ठीक नहीं हो रहा हो, तो उनकी कोविड टेस्ट अवश्यक करवायें।

दो गज की शारीरिक दूरी बहुत आवश्यक है
डॉ कृष्ण मोहन प्रसाद ने कहा कि दो गज की शारीरिक दूरी भी बहुत आवश्यक है। खासकर भीड़-भाड वाले जगहों पर जहाँ यह जानकारी नहीं हो पाती है कि कौन कोरोना संक्रमित है या नहीं वैसी स्थिति में दो गज की शारिरीक दूरी कोरोना संक्रमण से बचने का मुख्य जरिया है। वैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, यदि दूसरे आपके पास आये तो स्वयं दूरी बनाये रखें एवं अगले को भी दूरी बनाये रखने को उत्साहित करें। दो गज की आवश्यक दूरी में यदि किसी प्रकार के वायरस के संक्रमण वाले ड्रॉपलेट्स रहते हैं तो वे आपके पास नहीं पहूँच पाते हैं। इसलिए दो गज की इस शारीरिक दूरी के नियमों का पालन अवश्य करें।

घर से निकलते और प्रवेश करते समय हाथों को सैनिटाइज करें
डॉ कृष्ण मोहन प्रसाद ने कहा कि घर से निकलते एवं प्रवेश करते समय भी हाथों को निश्चित रूप से सैनिटाइज करें। आप भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं जिसके आपमें लक्षण दिखाई नहीं पड़ रहे हों इस प्रकार जब भी आप घर से बाहर निकल लोगों से मिलते हों या किसी चीजों को छूते हों तो ऐसे में आपके हाथों का सैनिटाईज होना आवश्यक है और आप जब भी घर में प्रवेश कर रहे हों तो हो सकता है कि आप किसी चीज के छूने या लोगों से मिलने के दौरान अपने हाथों को वायरस से संक्रमित कर लिये हों। ऐसे में आवश्यक है कि जब भी आप घर से निकलें या प्रवेश करें तो हाथों को 60 प्रतिशत ये अधिक अल्होहल आधारित सैनिटाइजर से सैनिटाइज अवश्यक करें।