गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सुपौल गांव निवासी रामाकांत राय के पुत्र राजन कुमार, सोहन शर्मा के पुत्र राजा कुमार तथा रामबाबू राय के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में दर्ज की गई प्राथमिकी में तीनों गिरफ्तार आरोपितों के साथ आठ लोगों को नामजद किया गया है।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एएसआई सुचीत कुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल शामिल थे। आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चुलाई शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार-वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप से बुधवार की दोपहर पुलिस ने चुलाई शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्यालय चौक के समीप एक मोटरसाइकिल लगी हुई है, जिसमे देसी चुलाई शराब रखा हुआ है।
इस सूचना पर उन्होंने सअनि राजीव रंजन को वहां भेजा। उक्त स्थल पर लगी मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शादीपुर बथनाहा गांव निवासी धर्मेन्द्र पासवान बताया गया है। वहीं मोटरसाइकिल की डिक्की खुलवाने पर उसमें प्लास्टिक पालीथिन में रखा लगभग छह लीटर देसी चुलाई शराब पाया गया ।