2020/11/26

समस्तीपुर:डीएसपी ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था की कमान जिम्मेदारी संभालते हुए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू कर दिया

BIHAR-SAMASTIPUR- हर दिन जाम से कराह रही दलसिंहसराय शहर की ट्रैफिक व्यवस्था से अब लोगों को निजात मिलने की संभावना है। बुधवार को डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने खुद सरदारगंज चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हुए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू कर दिया। 

इस दौरान अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र के साथ प्रशिक्षु दारोगा अश्वथामा, गौरव कुमार, शशिभूषण कुमार मौजूद थे। डीएसपी ने बताया कि आए दिन 32 नम्बर रेलवे गुमती से लेकर गुदरी रोड के साथ 33 नम्बर रेलवे गुमती पर जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।

 इसी को लेकर ट्रायल के तौर पर बुधवार से सरदारगंज चौक से बाजार की ओर जाने वाले भाड़ी वाहनों को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

 सभी बड़े मालवाहक वाहन पगड़ा चौक और डैनी चौक के रास्ते से 33 नम्बर गुमती के रास्ते बाइपास होते हुए रोसड़ा जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए लोगों और खासकर व्यवसायियों से सहयोग करने का अपील की। ताकि शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाया जा सके।