2020/11/03

बिहार चुनाव-रोसड़ा के 141 बूथों पर 99806 मतदाता करेंगे मतदान, तैयारी पूरी

BIHAR-सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले रोसड़ा अनसूचित जाती 141 व हसनपुर सामान्य विधानसभा के 49 बूथों पर आज मतदाता राजनीतिक दल के प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला करेंगे।

 कोरोना के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र में इस बार रोसड़ा विधानसभा चुनाव के लिए 141 मतदान केंद्र व हसनपुर विधानसभा के लिए 49 मतदान केंद्र पर वोट डाले जाएंगे। 

इस बार की विधानसभा चुनाव में प्रखंड रोसड़ा अनसूचित जाति के लिए 99 हजार 806 मतदाता अपना मत डालेंगे।

इसमें 53 हजार 150 पुरुष, 46 हजार 6 सौ 54 महिला व 2 तृतीय लिंग मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। वहीं हसनपुर सामान्य के लिए 37 हजार 247 मतदाता मत डालेंगे। 

इसमें 19 हजार 821 पुरुष, 17 हजार 425 महिला व 1 तृतीय लिंग मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान की प्रक्रिया को शांति पूर्ण भय मुक्त तथा निष्पक्ष माहौल में संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कमर कस ली है। 

सोमवार को बूथों पर पोलिंग पार्टी के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ पोलिंग पार्टी व आवश्यक सामग्री के साथ पीसीसी कर्मी पहुंचने लगे थे। 


बताया गया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार की चुनाव में प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल की तैनाती रहेगी। हर हाल में कोरोना गाइडलाइन के तहत मतदान कराया जाएगा।