2020/11/02

तैयारियां पूरी, दरभंगा विद्यापति टर्मिनल से 8 को यात्री विमान भरेंगे उड़ान

BIHAR-DARBHANGA-दरभंगा के विद्यापति टर्मिनल से दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई के लिए स्पाइस जेट की सीधी उड़ान 8 अक्टूबर से शुरू होने को है। 

तैयारियां अंतिम चरण में है। स्पाइट जेट की ओर से दरभंगा एयरपोर्ट पर सामानों के लिए कार्गो की व्यवस्था भी की जा रही है। 

टर्मिनल भवन सहित रनवे का कार्य भी अंतिम चरण में है। तय समय-सीमा के अंदर विमानों का परिचालन शुरू होने के आसार के बीच शहरवासियों में खुशी है। लोगों की वर्षों पुरानी आकांक्षा पूर्ण होती नजर आ रही है।

 बता दें कि 12 सितंबर को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप ङ्क्षसह पुरी ने दरभंगा के विद्यापति टर्मिनल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने 8 नवंबर से दरभंगा से दिल्ली, बेगलुरु और मुंबई से उड़ान सेवा शुरु करने की घोषणा थी। 

उन्होंने 30 सितंबर से पूर्व टिकटों की बुङ्क्षकग शुरु किए जाने की बात भी कहीं थी। इसके बाद 21 सितंबर को स्पाइट जेट की ओर से टिकटों की बुङ्क्षकग शुरु कर दी गई।

 बता दें कि उड़ान योजना के तहत बिहार के दरभंगा और पूर्णिया से हवाई उड़ान योजना को मंजूरी मिली थी। 

दरभंगा में एयरपोर्ट से शुरू होने से आसपास के 22 जिले के लोग सीधे लाभांवित होंगे। अब उन्हें फ्लाइट के लिए पटना नहीं जाना पड़ेगा। समय की बचत के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी। दरभंगा में एयरपोर्ट बनने से जिन जिलों को फायदा होगा उनमें दरभंगा सहित मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेतिया, बगहा, मोतीहारी, सीवान, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, फारबिसगंज, अररिया, बेगुसराय, भागलपुर, सीतामढ़ी सहित पड़ोसी देश नेपाल भी शामिल है।

शहरी क्षेत्र के बेंता निवासी गिन्नी पाठक, हरिशंकर पाठक, अनिता देवी आदि ने बताया कि दरभंगा से हवाई जहाज शुरू होगा, ये सुनते-सुनते वर्षों बीत गए। लेकिन, अब यह पूरा यकीन हो गया कि 8 नवंबर से हमलोग भी यहां से डायरेक्ट दिल्ली, बेंगलुरू जा सकते हैं।

 पटना जाने के झंझट से मुक्ति मिली। वहीं, न्यू बलभद्रपुर के प्रशांत कुमार, रोशन ठाकुर आदि ने बताया कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर एक अलग प्रकार का आनंद का बोध होता है। एयरपोर्ट और एम्स के निर्माण से दरभंगा का आर्थिक विकास तेजी से होगा।