पिछले महीने दोनों ने आर्य समाज मंदिर और कोर्ट में शादी कर ली. इसके बाद दोनों मुंबई चले गए. फिर दोनों परिवारों के बीच में विवाद शुरू हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों को कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद से अपनी सुरक्षा की मांग करनी पड़ी.वहीं लड़की के परिजनों ने भी पुलिस से लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए गुहार लगाई.
लेकिन लड़की ने अपने परिजनों के साथ जाने के लिए मना कर दिया. एसपी दिलनवाज अहमद ने दोनों के माता-पिता को समझाया और इस शादी को स्वीकार करने का बात कही.इस बीच लड़की बार-बार अपने परिजनों से कह रही थी कि मैं मर जाऊंगी लेकिन अपने परिवार के साथ नहीं जाऊंगी.
पहले मुझे परिजनों द्वारा 8 महीने तक अपने ही घर में बंधक बनाकर रखा गया था. जिसके बाद में हमने भागकर शादी कर ली.भोजपुरी सिंगर ढून मून राजारसिया कोरोना काल में कैमूर प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं. साथ ही भोजपुरी के कई बड़े कलाकार पवन सिंह, खेसारी यादव और कल्लू के साथ भी काम कर चुके हैं. वह लड़की को भी सिंगर बनाना चाहते हैं.
