यहां मालिस के बहाने विदेशी महिलाओं से देह व्यापार चलाया जा रहा था. मंगलवार शाम बेवर्ली पार्क में तनिष स्पा में छापा मारा और उसमें तीन थाई नागरिकों सहित पांच महिलाओं को पाया. इस संबंध में पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है.
पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम बेवर्ली पार्क में तनिष स्पा में छापा मारा और उसमें तीन थाई नागरिकों सहित पांच महिलाओं को पाया।
पुलिस ने बताया कि महिलाओं को बचाया गया, जबकि स्पा में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. मीरा रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संदीप कदम ने कहा कि आईपीसी और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
