क्या तेजप्रताप बिहार के युवकों को बिना नौकरी, बिजनेस किए सम्पति अर्जित करने का टिप्स देंगे।बुधवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेज प्रताप 26 भूखंडों व 2 मकानों के भी मालिक हैं। ये दोनों मकान इन्हें स्व. रघुनाथ झा व कांति सिंह द्वारा गोपालगंज एवं पटना में गिफ्ट किया गया है।
इसके साथ ही पटना के दो मंजिला टिस्को गेस्ट हाउस को जिस फेयरग्रो होल्डिंग कम्पनी के माध्यम से खरीदा गया, उसके कई निदेशकों में एक यह भी हैं। पूर्व विधान पार्षद मो. शमीम व राकेश रंजन तथा उनकी पत्नियों द्वारा वसीयत के जरिए इन्हें 4 प्लॉट मिला हुआ है।
औरंगाबाद में 7 प्लॉट (54 डिसमिल जमीन) के मालिक हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि तेज प्रताप यादव को बताना चाहिए कि राजनेताओं ने अपने मकान व प्लॉट उन्हें दान क्यों किया। आखिर ये सारी सम्पतियां उन्होंने कब और कैसे हासिल की। करोड़ों की सम्पति बनाने के लिए उनकी आय का वैध स्रोत क्या था।
