2020/10/19

समस्तीपुर निवासी ख्याति प्राप्त IPS संजीव कुमार सिंह का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

DESK-समस्तीपुर- विभूतिपुर प्रखंड के बेलसंडी गांव निवासी व देश के ख्याति प्राप्त आईपीएस संजीव कुमार सिंह का निधन गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में हो गया। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार सिंह डेंगू के शिकार हो गए थे और वह अपना इलाज मेदांता हॉस्पिटल में करवा रहे थे।

विभूतिपुर की लाल संजीव कुमार सिंह के निधन समाचार सुनकर विभूतिपुर वासियों को झकझोर कर रख दिया। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के लोग उनके निवास स्थान बेलसंडी गांव पहुंचना शुरू कर दिए।

MP के सेवानिवृत्त स्पेशल डीजी तथा भोपाल के पूर्व एसपी संजीव कुमार सिंह  का शुक्रवार को निधन हो गया| रात 11 बजे उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली| संजीव कुमार सिंह को डेंगू हुआ था, इसके बाद ब्रेन हेमरेज से अस्पताल में उनकी मौत हो गई|


संजीव कुमार सिंह के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे संजीव कुमार सिंह कई प्रमुख पदों पर रहे| गवर्मेंट ऑफ़ इंडिया से डेप्यूटेशन से लेटने के बाद संजीव कुमार सिंह (1987 बैच) को एडीजी एंटी नक्सलाइट आॅपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

डेप्यूटेशन के दौरान संजीव सिंह नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी नई दिल्ली में करीब सात साल तक रहे। एनआईए में संजीव सिंह आईजी के साथ-साथ एनआईए के प्रवक्ता भी रहे। संजीव कुमार भोपाल के एसपी भी रहे|


संजीव कुमार का नाम तब भी सुर्ख़ियों में आया था जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस चैलेंज को स्वीकार किया है जिसमें पीएम मोदी ने 40 साल के ऊपर के IPS अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज दिया था| 1987 बैच के IPS अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए ट्वीटर पर अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट किया था|