2020/10/20

बिहार -दादा ने 8 वर्षीय पोती के साथ किया रेप,घटना के बाद आरोपी घर से फरार, बगीचे में ले जाकर किया काम

BIHAR-बेतिया -सहोदरा थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ उसके 65 वर्षीय बड़े दादा अलाउद्दीन अंसारी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बच्ची के साथ उसके 65 वर्षीय चचेरे ससुर ने आम के बगीचे में ले जाकर गलत काम किया है। घटना के बाद से वह फरार है। 

घटना के बाद आरोपी बड़े दादा घर छोड़ कर फरार है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने सहोदरा थाना में एक आवेदन देकर FIR दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि घटना रविवार कि रात की है। अभी तक पीड़िता या उसके परिजनों द्वारा आवेदन नहीं मिला है। 

हालांकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची ने रोते-रोते सारी आपबीती बतायी। तब तक आरोपी घर छोड़ कर फरार हो चुका था।इस घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा हो रही है कि अब कोई अपनों पर कैसे भरोसा करेगा? करीब रिश्ते में इस घटना को सुन सभी हतप्रभ हैं।