छात्र का नाम सार्थक कुमार था। वह बिहार के पटना का रहने वाला था। कोटा में तलवंडी इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहता था। मकान मालिक ने सबसे पहले सार्थक को फंदे पर लटका देखा।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस ने गुरुवार को जांच के दौरान छात्र के एक रजिस्टर में सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें पढ़ाई के तनाव की बात लिखी है। हालांकि, पूरा सुसाइड नोट पुलिस ने नहीं बताया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र के परिजन को सूचना दे दी गई है। वह गुरुवार को कोटा पहुंचेंगे। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।