जिसके बाद आनन फानन में पुलिस द्वारा युवक को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया लाया गया जहाँ इलाज़ के दौरान युवक की मौत हो गई.
युवक की पहचान चंपानगर थाना क्षेत्र के भोगा भटगामा गांव निवासी विद्यानंद मिस्त्री के 25 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार मिस्त्री के रूप में की गई है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक अपने ससुराल से घर जा रहा थी उसी क्रम में चिड़िया रहिका पुल पर अपराधियों ने बाइक छिनने के क्रम में गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही चंपानगर ओपी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज़ के सदर अस्पताल पूर्णिया लाया जहाँ इलाज़ के दौरान युवक की मौत हो गई।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पूर्णिया पहुंचे। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.