2020/10/24

बड़ी खबर-छेड़खानी का विरोध करने पर 12वीं की छात्रा की घर में घुसकर मारी गोली,मौत

DESK-इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।सुहागनगरी फीरोजाबाद में देर रात घर में घुसकर छात्रा की तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। किशोरी एससी समुदाय से है। घटना शुक्रवार रात लगभग 12 बजे शेर के रसूलपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर मुहल्ले की है।

 यहां रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। स्कूल से लौटते में शोहदों ने उससे छेड़खानी की, जिसका उसने विरोध करते हुए करारा जवाब दिया था। इससे बौखलाए शोहदे उसे देख देने की धमकी दे गए थे। 

परिवार वालों के आरोप के मुताबिक रात लगभग 12 बजे शोहदों ने किशोरी के घर का दरवाजा खटखटाया। परिवार वाले छत पर सोए थे और किशोरी बरामदे में सो रही थी। किशोरी ने जैसे ही दरवाजा खोला, शोहदों ने उसे गोली मार दी। गोली किशोरी के सिर में लगी और वह वहीं गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले दरवाजे की तरफ दौड़े। तीन युवक हवा में तमंचा लहराते हुए भाग निकले।आधीरात को किशोरी की हत्या से सनसनी फैल गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक तीन आरोपितों गौरव चक, मनीष यादव और सोपाली यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।"परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन टीमें गठित की हैं। जल्द आरोपित गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।