ग्राहकों के रूप में पुलिस टीम के सदस्यों को होटल में भेजा गया, जहां वो सेक्स रैक्ट के डीलर्स से मिलें. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 3 महिलाओं को छुड़ाया गया. पुलिस ने जिन तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है.
उस पर बड़े-बड़े होटलों में देह व्यापार के लिए बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी एक्ट्रेसेज़ को लाने का आरोप है.आरोप है कि बॉलीवुड की एक इंटरनेशनल बेली डांसर और दो टीवी सीरियल आर्टिस्ट का होटल में देह व्यापार के लिए 10 लाख रुपये में डील फिक्स हुई थी. पुलिस ने तुरंत रेकैट का भंडाफोड़ कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है.