2020/10/13

समस्तीपुर ब्रेकिंग-लहेरियासराय पुलिस ने समस्तीपुर जिले के एक होटल से तीन संदिग्ध को उठाया

BIHAR-SAMASTIPUR- दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना की पुलिस ने शहर के मूलचंद रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की पहचान हाजीपुर के रिक्की खान, विक्की खान और मो. नजीर के रुप में बताई गई है।

 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपित लहेरियासराय थाना क्षेत्र में हुए किसी लूटकांड के आरोपित हैं। पुलिस को जानकारी मिली कि वह मंगलवार को शहर के मूलचंद रोड स्थित एक होटल में ठहरा है। 

पुलिस टीम ने दबिश बनाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।नगर थाना अध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि दरभंगा पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकों को पकड़ा है।