घर से पुरुष सदस्यों के फरार रहने के कारण पुलिस ने नीरज शर्मा की पत्नी स्वीटी कुमारी और उसकी मां चंचला देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है।
एसपी मीनू कुमारी ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डमउआ का नीरज शर्मा अपने घर में भारी मात्रा में हथियार और चोरी की गाड़ी रखे हुए है।
सूचना पर एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर उसके घर छापेमारी की गई। टीम में एसएसबी के सहायक कमांडेट अश्विनी कुमार शुक्ला और घोसी थानाध्यक्ष धीरज कुमार के अलावा डीआईयू को शामिल किया गया।