2020/10/02

भोजपुर में मर्डर,चाकू गोदकर बालू कारोबारी की हत्या, विरोध में सड़क को किया जाम

BIHAR-bhojpur- जिले के सहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत हातिमगंज गांव के समीप गुरुवार की देर रात चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे से युवक का शव बरामद किया गया।  

 उसकी पहचान सहार के बड़की खड़ाव गांव निवासी उधो मौआर के 25 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई। मृतक भोजपुर में बालू का व्‍यवसायी था। उसके शरीर पर चाकू व लोहे के रॉड का निशान पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि छोटू रात को गाड़ी पर बालू लोड कराने की बात कहकर घर से निकला था पर देर रात घर वापस नहीं लौटा। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ नासरीगंज-सकड्डी हाईवे को जाम कर दिया।

 सड़क पर उतरे लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर उतरे लोगों को किसी तरह समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया।

इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं हत्या का कारण फिलहाल पता नही चला हैं पुलिस मामले की जांच कर रही हैं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया हैं।परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हैं।