2020/10/02

सीतामढ़ी में लूट के दौरान चली ताबड़तोड़ गोली,एक युवक की हालत नाजुक,जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-SITAMARHI-वाहन लूट के प्रयास में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। 

बाजपट्टी -कुम्मा मुख्य पथ पर बाबा पुल के समीप शुक्रवार तड़के 3:30 बजे यह वारदात हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को अस्पताल भेजा। घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो खोखा बरामद किया।

 जानकारी के अनुसार, चार पहिया वाहन पर 2 लोग सवार होकर बाजपट्टी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाबा पुल के समीप चार अपराधियों ने उनकी गाड़ी लूटने और उनसे छिनतई करने का प्रयास किया। जब ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी तो अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। फायरिंग में गाड़ी का शीशा भेदती हुई गोली इस शख्स को लग गई।