पुलिस खलासी को खोज रही है। ट्रक चालक बांका जिले के ही रहने वाले हैं। वह ट्रक लेकर पूर्णिया से रामपुरहाट जा रहा था।
आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या लूटपाट का विरोध करने के कारण हुई होगी। शुक्रवर की सुबह पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शव की पहचान ट्रक ड्राइवर बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत शासन गांव निवासी मनू राय के रूप में हुई है। वह पूर्णिया से ट्रक लेकर रामपुरहाट गिट्टी लोड करने जा रहे थे। इसी दौरान बांका के भलजोर सीमा के समीप बदमाशों ने राॅड से मारकर उसकी हत्या कर दी।
आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट का विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर की हत्या की गई है। घटना के बाद से खलासी फरार हो गया है। इधर, थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
स्वजनों को सूचित किया गया है। पुलिस के अनुसार खलासी का पता किया जा रहा है। खलासी से पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का सही पता चलेगा।