इधर घटना के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है तथा मौके से हत्या में उपयोग किए गए बाइक भी बरामद किया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि झारखंड के गोड्डा में नगर थाना क्षेत्र के रौतारा में डबल मर्डर कांड को लेकर बिहार के बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुशहा में एचडीपीओ एके सिंह के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी करने गई थी। पुलिस को मोबाइल लोकेशन से पता चला था कि हत्यारा गुल निशा में छिपा हुआ है।
पुलिस टीम शुक्रवार की सुबह शंभूगंज थाना पुलिस के साथ गांव पहुंची। इस बीच आरोपी पुलिस के आने की भनक लग गई और उसने एसडीपीओ पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने मौके से हत्या में उपयोग किए गए बाइक बरामद किया है तथा एक युवक को हिरासत में लिया है। एसपीडीओ ने बताया कि उनको गोली का हल्का खरोंच लगा है। हालांकि वह सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।