पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं और 4 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
घर में महिलाओं और पुरुषों को कमरा देकर वहां पर देह व्यापार का धंधा कराने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित 9 लोगों पर पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है।
आरोपियों में 5 महिलाएं व चार पुरुष हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला अपने घर में बाहर से लोगों को बुलाती थी और अवैध संबंध बनाने के लिए कमरा देती थी। उनसे मोटी रकम लेती थी। साथ ही धंधे में शामिल महिलाओं से भी कमीशन लिया जाता था।
प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ रूपिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पास अकालगढ़ बस्ती में रेड की थी।
उन्होंने बताया कि वह शहर में गश्त कर रहे थे तो उन्हें किसी व्यक्ति ने गुप्त सूचना दी के अकालगढ़ बस्ती के एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। वहां पर कई महिलाएं व पुरुष पहुंचे हुए हैं।
पुलिस ने मौके पर रेड की तो वहां से घर की मालकिन कुलविंदर कौर, उसकी साथी महिला उषा रानी निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया।
उनके साथ ही पुलिस ने संतोष, वीरपाल व गुरमीत कौर नामक महिलाओं को देह व्यापार के धंधे करने के आरोप में पकड़ा है। इन आरोपियों में पुलिस ने हरप्रीत, विशाल कुमार दोनों निवासी बरनाला, मिट्ठू राम व भगवंत दोनों निवासी तलवंडी साबो जिला बठिंडा को गिरफ्तार किया है।