पीड़िता के अनुसार इन दोनों पूर्व महिला पदाधिकारियों द्वारा आपसी सामंजस्य से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इसमें कई लड़कियां और महिलाएं फंसी हुई हैं।
अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इनमें सुनीता एवं उसके साथी हीरालाल के अलावा कलेक्टर कार्यालय के चपरासी श्योराम मीना, जिला उद्योग केंद्र के लिपिक संदीप शर्मा एवं इलेक्ट्रिशियन राजूलाल रैगर को गिरफ्तार किया जा चुका है। बालिका ने दूसरे कई लोगों द्वारा भी शोषण करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित बालिका के अनुसार भाजपा एवं कांग्रेस की इन दोनों जिला स्तर की पदाधिकारियों द्वारा कुछ दूसरे लोगों के साथ मिलकर सामंजस्य से बड़े स्तर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसके तार सवाई माधोपुर और बाहर दूसरे बड़े शहरों से जुड़े हैं।
अहम बात यह है कि इन दोनों महिला पदाधिकारियों में से एक पूर्व में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का जिक्र कर चुकी है कि उनकी पार्टी में बहुत बड़ी संख्या में चरित्रहीन लोग भरे हुए हैं।
वे उनके नाम भी जानती है और कर्म भी। उसने दावा किया था कि वह वक्त आने पर उनके नाम भी खोलेगी। पिछले पांच दिन से पुलिस रिमांड पर चल रही महिला पदाधिकारी से उन चरित्रहीन लोगों के नाम निकलवाने की जिम्मेदारी अब पुलिस की है, पर ऐसा कर नहीं रही है।