2020/10/17

बिहार-प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने की धुनाई,पुलिस प्रेमी- प्रेमिका को लेकर थाने पहुंची

BIHAR-KHAGARIA- प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी की ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई कर दी। साथ ही स्वजनों की अनुपस्थिति में शादी रचा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब प्रेमी को हिरासत में लेकर जा रही थी, तो ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। 

बाद में सामाजिक समझौते के बाद पुलिस प्रेमी- प्रेमिका को लेकर थाने पहुंची और पुलिस ने प्रेमी- प्रेमिका को अलग अलग रहने की हिदायत देते हुए मुक्त कर दिया। घटना बेलदौर थाना के एक गांव में गुरुवार की शाम को घटी। जानकारी के मुताबिक गांव के ही प्रेमी- प्रेमिका के बीच बीते एक वर्ष से चक्कर चल रहा था।


 घटना के दिन प्रेमिका के स्वजन बाहर गए थे। इस दौरान प्रेमी- प्रेमिका को एक साथ देख ग्रामीणों ने पकड़ कर प्रेमी की धुनाई कर दी और स्वजनों की अनुपस्थिति में शादी भी करवा दी। जिसकी सूचना बेलदौर पुलिस को दी गई।

 ग्रामीणों के विरोध के बाद भी पुलिस प्रेमी- प्रेमिका को थाने लाई। जहां पूछताछ के बाद प्रेमी- प्रेमिका को अलग- अलग रहने की बात पर छोड़ दिया गया।

थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि लड़का- लड़की के साथ दोनों के स्वजनों ने आपसी सहमति के बाद एक- दूसरे से अलग रहने की बात बताई। लड़का- लड़की एक- दूसरे के साथ रहने से इंकार कर दिया। दोनों परिवार को अलग-अलग रहने की सलाह दी गई है। शादी रचाने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।