सूचना पर मौके पर पहुंची महिला आरक्षियों के साथ कोतवाली पुलिस उड़ीसा की युवती को समझा-बुझा कर महिला थाने लाई। कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह ने कहा,'इस मामले की जानकारी हुई है। पूछताछ की जा रही है।'
शनिवार को इस मामले में कोतवाली में दोनों पक्ष बुलाए गए। युवती शादी की जिद्द पर अड़ी है। जबकि उसका कथित प्रेमी इस समय सउदी अरब में है। युवती के मुताबिक वह उड़ीसा के राऊरकेला की रहने वाली है।
इस समय वह बीएड की पढ़ाई कर रही है। युवती के मुताबिक पांच साल पहले कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी एक युवक ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। इसके बाद दोनों पर बातचीत शुरू हो गई। युवती का दावा है कि वह युवक से मिलने गोरखपुर आई थी।
चार दिन तक वह उसके साथ एक होटल में रही। इसके बाद दिल्ली में भी वह प्रेमी के साथ रही, जहां से वह विदेश चला गया। शादी के लिए वह राजी है। लेकिन कुछ दिनों से बातचीत नहीं कर रहा है। युवती का कहना है कि उसके प्रेमी को विदेश से बुलाकर शादी कराई जाए