2020/10/17

बीजेपी उम्मीदवार के भाई के घर मिला 119 करोड़ का सोना, रक्सौल विधानसभा सीट से लड़ रहे चुनाव

DESK-बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ी खबर आई है कि रक्सौल से बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई के घर से 22 किलो 576 ग्राम सोने के बिस्किट और 2 किलोग्राम चांदी मिली है. 

ये कार्रवाई नेपाल पुलिस ने की है. प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा रक्सौल से सटे नेपाल के पर्सा जिले में रहते हैं. पुलिस ने रेड के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को यह जानकारी दी है.

 कुछ दिन पहले ये भी चर्चा हो रही थी कि प्रमोद कुमार सिन्हा ने 3 करोड़ रुपये देकर टिकट हासिल किया है. पैसे देने में नेपाल का कोई व्यापारी उनकी मदद कर रहा है. अब उनके भाई के घर पर पड़ी रेड से स्थानीय लोग हैरान हैं. 

नेपाल के पर्सा जिले में प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के घर पर नेपाल पुलिस ने रेड डाली. बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 5 रेशमकोठी स्थित गणेश अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 303 में छापेमारी की गई. ये फ्लैट अशोक सिन्हा का है.