तोड़फोड़ और बवाल के कारण स्टेट हाइवे पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों को शांत कराया गया।
बाइक से मीटिंग अटेंड करने जा रही थी मीनू
बांसबीघा निवासी मीनू कुमारी अपने बेटे सूरज के साथ बाइक से मीटिंग के लिए धनरुआ जा रही थी। बाइक जैसे ही गौरीचक बाजार स्थित एसएच-1 पर पहुंची, वहीं पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया।
मीनू कुमारी की मौके पर मौत हो गई जबकि सूरज की हालत गंभीर है। इसके अलावा घटना में दो बाइक सवार बाल-बाल बचे। गुस्से में स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। गौरीचक इंस्पेक्टर लालमुनि दूबे ने बताया कि वाहनों की रफ्तार को लेकर अभियान चलाया जाएगा।मौके पर ट्रक चालक फरार हो गया है लेकिन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है।