DESK-भागलपुर-कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वोट मांगे।
शुक्रवार को सनोखर उच्च विद्यालय में में चुनावी सभा में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनी तो नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन मिलेगा और साथ ही उनके परिवार को भी वृद्धा पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।
तेजस्वी ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की तरक्की और विकास के लिए महागठबंधन को वोट दें एक बार मौका दें। महागठबंधन की सरकार बनते ही पहले हस्ताक्षर से 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी।
डबल इंजन की सरकार रहने के बाद भी आजतक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला और न ही विशेष पैकेज। एनएच 80 की हालत बदतर है।
विक्रमशिला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए 500 रुपए करोड़ फंड आवंटन होने के बाद भी अभी तक जमीन अर्जन नही हो सका है। सनोखर को प्रखंड बनाने का निर्णय 15 साल पहले ही राबड़ी देवी मुख्यमंत्री के समय मंत्रिमंडल में प्रस्ताव लिया गया था।
वह आज तक पूरा नहीं हो सका। सरकार बनी तो सनोखर को प्रखंड का दर्जा मिलेगा। तेजस्वी के साथ पहुंचे बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी सभा में शामिल हुए। महागठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे तभी वह मुख्यमंत्री बनेगें।
आप सहयोग करे। कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव में में मुख्यमंत्री बनने का, एक बार मौका मिलना चाहिए। कहलगांव से शुभानंद को जिताने का आह्वान किया।
विधायक रामविलास पासवान ने भी सम्बोधित किया। संचालन और अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने की है।
मंच पर कांग्रेस के प्रत्याशी शुभानंद मुकेश, प्रधान महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, प्रदेश सचिव डॉ. तिरुपति नाथ यादव, जिला प्रवक्ता रणवीर यादव, जिला महासचिव अमर यादव सहित महागठबंधन के कई वरीय नेता थे।