2020/10/02

समस्तीपुर में सुरंग बनाकर चोरी का प्रयास फैल,कई दुकान समेत जेवर दुकान में बना सुरंग

BIHAR-SAMASTIPUR- VIBHUTIPUR-थाना क्षेत्र की खास टभका उत्तर पंचायत के कोरबद्धा टभका मध्य विद्यालय के पास चौक पर जेवर, शृंगार, पान अाैर किराना दुकान के पीछे से सुरंग बनाकर चोरी के घटना का अंजाम देने का प्रयास शायद फैल हो गया।

 सुबह हो जाने के कारण चोर का भाग गया। सुरंग का इस तरह से निर्माण किया गया कि लोग आसानी से सामान लेकर आ-जा सकता है। दुकानदार रामप्रीत महतो की श्रृंगार दुकान व फोटोस्टेट दुकान, पंकज सोनी के जेवर दुकान, लाल बाबू महतो की श्रृंगार दुकान, संजय कुमार की मोबाइल और पान दुकान, शिव लगन महतो की किराना दुकान के नीचे सुरंग बना कर दुकान में बने फर्स को तोड़ने का प्रयास किया।

सूबह होते ही दुकानदार ने देखा तो होश उड़ गया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी हैं। थाना अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।मामले की जाँच होगी।