इसमें विधायक को क्लीन चिट दे दी गई है। co आदित्य बिक्रम द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जदयू कार्यकर्ताओं को आरोपित किया गया है।
कहा है कि विगत 27 सितंबर को जनता दल यूनाइटेड के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अनाधिकृत रूप से जुलूस निकालने की सूचना मिली। इसमें जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाहनों का उपयोग किया जिस पर पार्टी का झंडा लगा हुआ था।
वीडियो में संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर संगत धाराओं में fir दर्ज करते हुए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध थानाध्यक्ष से co ने किया है।
थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि co के आवेदन पर कांड अंकित कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन के साथ दिए गए वीडियो सीडी में जदयू कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है।