घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बच्ची के साथ गलत काम किए जाने के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बच्ची 19 अक्टूबर 2020 की शाम में अचानक गायब हो गई। जब देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तब परिजन उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन, काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली।
इसके बाद परिजन चिंतित हो गए। बुधवार की सुबह गांव के बगल के सरेह में गन्ना के खेत मे बच्ची के शव को किसी ग्रामीण ने देखा। इसके बाद अन्य ग्रामीण व परिजनों की भीड़ इकट्ठा हो गई और शव की पहचान परिजनों ने की। इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं।