2020/10/21

तेजस्वी यादव बोले- 9 नवंबर को लालू की रिहाई और मेरा जन्मदिन है, 10 को CM नीतीश की विदाई तय

BIHAR-बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर जनसभाओं का दौर तेज हो गया है. 28 को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

आज चिराग पासवान अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगें तो वहीं कांग्रेस आपना घोषणा पत्र भी जारी करेगी. रैली में निगाहें सीएम योगी, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार और तेजस्वी पर रहेंगी.

रोहतास के नोखा में रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को लालू प्रसाद की रिहाई होने वाली है. वह जेल से बाहर निकलेंगे. उस दिन ही मेरा जन्मदिन है और 10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई तय है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमूई में रैली को संबोधित करते हुए लालू यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज जो राशन मोदी और नीतीश जी के कारण गरीबों को प्राप्त हो रहा है, आखिर ये राशन लालू के शासनकाल में गरीबों को क्यों नहीं मिल पाता था? जिन लोगों ने गरीबों का राशन खाया क्या आप उन लोगों से उम्मीद करते हैं कि वो आप लोगों को रोज़गार देंगे?

लोजपा का घोषणा पत्र जारी करने के बाद चिराग पासवान ने अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की. इससे पहले उन्होंने मां के पैर छूकर आर्शीवाद लिया.

महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र आज जारी किया. इसे बदलाव पत्र का नाम दिया गया है. किसानों से सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली और कर्ज माफ करने का वादा किया है. इतना ही नहीं, नौकरी मिलने तक हर बेरोजगारों को हर महीने 1500 देने का वादा किया गया है।

तेजस्‍वी यादव ने कहा- 'नी​तीश कुमार जी मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं। नीतीश कुमार 15 साल शासन करने के बाद कह रहे हैं कि नौकरी देने का पैसा कहां से आएगा? उनको बताना चाहिए कि जो 60 घोटाले इन लोगों ने किए हैं वो लगभग 30,000 करोड़ बिहार के बजट का पैसा है, वो कहां गया. बता दें कि मंगलवार को हुई जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि कुछ लोग 10 लाख नौकरी देने का दावा कर रहे हैं. लेकिन यह नहीं बता रहे हैं कि इसके लिए आखिर पैसा कहां से आएगा.

लोजपा के घोषणा पत्र 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' विजन डाक्यूमेंट को लॉन्च करते हुए कहा कि पिता रामविलास पासवान के 51 साल के राजनीतिक अनुभव से तैयार किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा. कहा कि 15 साल से सत्ता में रहने के बाद भी वो नली-गली और खेत में पानी पहुंचाने का वादा कर रहे हैं. जब यही करना था तो बीते 15 साल में क्या किया. बिहार में रोजगार के लिए क्या किया..? बिहार को सशक्त करने के लिए क्या किया. आज की तारीख में विकास के हर मापदंड में देश के बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है. पलायन औऱ बाढ जैसे मुद्दों के लिए कुछ नहीं किया गया.

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बुधवार को चुनावी दौरा शुरू करेंगे. इस दौरान वे जनसभाओं को संबोधित करने के अलावा कई रोड शो भी करेंगे. पहले दिन पालीगंज और अतरी विधानसभा में उनकी जनसभा होगी. जहानाबाद तथा नवादा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे. बुधवार को रात्रि विश्राम नवादा में ही करेंगे.चुनावी दौरा शुरू करने के पहले आज साढे 10 बजे पार्टी प्रदेश कार्यालय में वे लोजपा का घोषणा-पत्र भी जारी करेंगे.

कांग्रेस आज यानी बुधवार को घोषणा पत्र जारी करेगी. कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा सहित पार्टी के अन्य नेता इस मौके पर मौजूद रहेंगे. बता दें कि महागठबंधन के तहत कांग्रेस राजद के साथ मिलकर 70 सीट पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने सभी सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

आज के चुनावी रैली का कार्यक्रम

- कैमूर के भगमानपुर में राजनाथसिंह की सभा दोपहर 2 बजे से

- रोहतास के दिनारा, सासाराम, नोखा, राजपुर व औरंगाबाद के दाउदनगर, बारूण में तेजस्वी यादव की सभा 10 से 2 बजे के बीच.

- गया के कोंच व औरंगाबाद के कुटुंबा में राजबब्बर की सभा.

- गया के खिजरसराय व नवादा में चिराग पासवान की सभा.

- भाजपा के संबित पात्रा की प्रेसवार्ता गया व रोहतास में.

- औरंगाबाद के दाउदनगर में आरसीपी सिंह की सभा 11 बजे से.