गुरुवार को उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था। कामत की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाये हुए थे। एक दिन के अंतराल पर उनका डायलिसिस किया जा रहा था। बीच में उनकी हालत स्थिर हो गई थी, लेकिन बाद में बिगड़ गई थी।
गौरतलब है कि कोरोना की चपेट में आकर बिहार सरकार के दूसरे मंत्री की मौत हुई है। इससे पहले भाजपा नेता और मंत्री विनोद सिंह की मौत हो गई थी। विनोद सिंह कोरोना संक्रमित हुए थे। वह कोरोना से स्वस्थ हो गए, लेकिन बाद में उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था।
कपिलदेव कामत की बहू मीना बाबूबरही से प्रत्याशी
कपिलदेव कामत जदयू के कद्दावर नेता थे। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे। मधुबनी के बाबूबरही से विधायक रहे कामत नीतीश कैबिनेट में पंचायती राज मंत्री थे। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए पार्टी ने इस बार उनकी जगह बहू मीना कामत को बाबूबरही से अपना प्रत्याशी बनाया था।