गुरुवार को तब संशय की स्थिति पैदा हो गई जब वीरेंद्र पासवान नाम से दूसरे उम्मीदवार ने भाजपा के सिंबल पर नामांकन किया। पूर्व में पार्टी की ओर से दो बार टिकट मिलने की बात कही। बताया कि अब पार्टी को तय करना है कि कौन असली भाजपा प्रत्याशी है।
इसके बारे में रोसड़ा आरओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी के समय इसकी जांच हो जाएगी। फर्जी उम्मीदवार का नामांकन निरस्त होगा।
इधर गुरुवार को दूसरे चरण के तहत मोहिउद्दीननगर से 8, हसनपुर से 3 व रोसड़ा, उजियारपुर व विभूतिपुर से 2-2 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है।