बताया जाता है कि घटना के बाद ससुराल वाले शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे, लेकिन ग्रामीणों ने विवाहिता के सगे संबंधियों के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी।
पुलिस ने बताया कि कोकनी गांव से शव को थाना लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। धानाधयक्ष ने बताया कि दो वर्ष पूर्व कोकनी के लालू पासवान के साथ बादल कुमारी की शादी हुई थी।
दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना बादल के मायके वालो को ग्रामीणों ने दी है। पुलिस के मुताबिक विवाहिता बादल बेगूसराय चेरियाबरियारपुर के बिक्रमपुर के स्व. अरविंद पासवान की पुत्री थी। घटना के बाद पुलिस के पहुंचने के पहले ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए।