अस्पताल गए मां-बाप को देखने के लिए रात करीब 12 बजे छात्रा पैदल ही घर से अस्पताल के लिए निकल पड़ी, देर होने पर शहीद भगत सिंह चौराहे से वह वापस घर लौटने लगी, तभी टाउन हॉल के पास अकेली छात्रा को देख दो युवक उसके पीछे लग गए और कुछ दूर जाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया।
घटना की जानकारी पीड़ित परिवार ने गुरुवार देर रात कोतवाली जाकर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया है जबकि दूसरे की तलाश में पुलिस की दबिश दे रही है।