दोनों ने वाहन चेकिंग में लगी महिला पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी की। बाद में मौके पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। स्कूटी सवार युवती आर्मी में तैनात पिता का धौंस दिखा रही थी।
करीब आधा घंटा तक चले इस ड्रामा के बाद युवतियाें द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने को लेकर एक हजार का जुर्माना दिया गया। जानकारी के अनुसार विधान सभा चुनाव को लेकर शहर में जगह-जगह वाहन चेकिंग की जा रही है।